नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त कब है 2025 | परीक्षा फॉर्म भरने का शुभ मुहूर्त | Naukri join karne ka Shubh muhurt
आज हम ने नौकरी को ज्वाइन करने के लिए शुभ मुहूर्त कब है? या परीक्षा फॉर्म भरने का शुभ मुहूर्त कब है। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। क्योंकि कोई भी काम अगर शुभ मुहूर्त पर प्रारंभ किया जाए। तो उसका फल शुभ प्राप्त होता है। इसीलिए यहां पर नौकरी करने का शुभ मुहूर्त दिया जा रहा है। जिसमें आप नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं।

यहां पर दिए गए शुभ मुहूर्त में आप सरकारी नौकरी (government job) या प्राइवेट नौकरी (private job) को ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि यह मुहूर्त पद ग्रहण करने का मुहूर्त है। इसलिए आपको ही भी नौकरी या कोई ऐसा पद जिसको आप ग्रहण करना चाहते हैं। तो इस मुहूर्त में कर सकते हैं। इसमें आप शपथ ग्रहण भी कर सकते हैं।
नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त जनवरी 2025
दिनांक | वार | समय |
---|---|---|
2 जनवरी 2025 | गुरुवार | सुबह 6:45 से रात्रि 12:30 तक |
5 जनवरी 2025 | रविवार | रात्रि 9:11 से संपूर्ण रात्रि तक |
8 जनवरी 2025 | बुधवार | दोपहर 1:50 से शाम 4:17 तक |
24 जनवरी 2025 | शुक्रवार | शाम 4:52 से संपूर्ण रात्रि तक |
30 जनवरी 2025 | गुरुवार | रात्रि 8:13 से संपूर्ण रात्रि तक |
31 जनवरी 2025 | शुक्रवार | सुबह 7:36 तक |
नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त फरवरी 2025
दिनांक | वार | समय |
---|---|---|
20 फरवरी 2025 | गुरुवार | सुबह 10:22 से संपूर्ण रात्रि तक |
21 फरवरी 2025 | शुक्रवार | सुबह 8:00 बजे तक |
नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त मार्च 2025
दिनांक | वार | समय |
---|---|---|
6 मार्च 2025 | गुरुवार | सुबह 6:11 से दोपहर 3:03 तक |
7 मार्च 2025 | शुक्रवार | सुबह 6:10 से दोपहर 1:06 तक |
19 मार्च 2025 | बुधवार | शाम 5:37 से संपूर्ण रात्रि तक |
20 मार्च 2025 | गुरुवार | सुबह 6:00 से शाम 7:49 तक |
26 मार्च 2025 | बुधवार | सुबह 5:56 से रात्रि 11:26 तक |
नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त कैसे देखें?
अगर आप स्वयं नौकरी ज्वाइन करने के शुभ मुहूर्त को देखना चाहते हैं। तो आप देख सकते हैं। उसके लिए मैं आपको यहां पर शुभ नक्षत्र, शुभ वार, शुभ तिथि आदि के बारे में बताने जा रहा हूं। जिससे आप अपने लिए नौकरी ज्वाइन करने का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।
किसी भी शुभ मुहूर्त को देखने के लिए व्यक्ति के पास पंचांग का होना अति आवश्यक है। क्योंकि पंचांग के द्वारा ही गोचर को देखा जाएगा। जिससे आप शुभ नक्षत्र, वार और तिथि को एक साथ संयोग बनता देख सकते हैं। जिस दिन यह दिए गए नक्षत्र, तिथि, वार का संयोग बनता है। उसे ही मुहूर्त कहते हैं।
हालांकि इसमें और भी विषयों को बारीकी से अध्ययन किया जाता है। लेकिन उसको यहां पर बतलाना उचित नहीं होगा। क्योंकि वह केवल एक ज्योतिषी ही उस बात को समझ सकता है। क्योंकि ज्योतिष भी एक विज्ञान है। जिसकी गणना करने के बाद उसको शुभ किया जाता है।
इसलिए मैं यहां पर आपको साधारण तौर पर मुहूर्त देखने के लिए बस लाने जा रहा हूं। जिससे आप अपने लिए एक मुहूर्त देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई ज्योतिषी उपलब्ध हो, तो उनके पास ही जाकर मुहूर्त का चयन करवाएं। क्योंकि यह केवल साधारण बातें हैं। इनके अलावा भी अनेकों शुभ और अशुभ योगों का योग देखा जाता है।
तो चलिए अब हम शुभ नक्षत्र, शुभ वार और शुभ तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। यह केवल जानकारी मात्र के लिए दिया जा रहा है।
नौकरी ज्वाइन करने के लिए शुभ नक्षत्र कौन-कौन से हैं?
नौकरी ज्वाइन करने के लिए सबसे उत्तम नक्षत्र हस्त, चित्रा, अनुराधा, रेवती, अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, तीनों उत्तरा, रोहिणी, आर्द्रा, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र को शुभ माना गया है। इन नक्षत्रों में नौकरी ज्वाइन करना चाहिए।
नौकरी ज्वाइन करने के लिए शुभ वार कौन-कौन से हैं?
नौकरी ज्वाइन करने के लिए सबसे उत्तम वार बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को माना गया है। इन बहारों में नौकरी ज्वाइन करना शुभ होता है।
नौकरी ज्वाइन करने के लिए शुभ तिथियां कौन-कौन से हैं?
नौकरी ज्वाइन करने के लिए सबसे उत्तम तिथि प्रतिपदा (कृष्ण पक्ष), द्वितीय, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी (शुक्ल पक्ष), पूर्णिमा आदि तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों में नौकरी ज्वाइन करना शुभ होता है।
इस प्रकार आप अपने लिए एक शुभ मुहूर्त का चुनाव कर सकते हैं। इस मुहूर्त में आप नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन हम आपको एक बार और बताना चाहते हैं। कि मुहूर्त का चुनाव स्वयं करने से बेहतर रहेगा। कि आप किसी ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त का चुनाव कराएं।