दांत निकलवाने/भरवाने का शुभ मुहूर्त कब है | दांत का इलाज प्रारंभ करने का शुभ मुहूर्त कब है
यहां पर दांत के इलाज कराने का शुभ मुहूर्त के बारे में बताया जा रहा है। इस मुहूर्त में आप अपने दांत से संबंधित किसी भी समस्या का इलाज करा सकते हैं। इस मुहूर्त में दांत का निकलवाना, दांत में मसाला भरवाना, दांत दर्द का इलाज आदि कार्य कर सकते हैं।
आए दिन देखा जाता है कि, किसी न किसी व्यक्ति के दांतों में कोई समस्या बना रहता है। और वह व्यक्ति अपने दांतो का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाता है। इसलिए हम यहां पर दांत के इलाज करने का शुभ मुहूर्त के बारे में बतला रहे हैं।
आमतौर पर लोग दांतों का इलाज करने का मुहूर्त नहीं देखते हैं। लेकिन हम यहां पर शुभ मुहूर्त के बारे में बतला दे रहे हैं। ताकि जो व्यक्ति मुहूर्त देखना चाहे वह देख सकें। और अपने दांतो का इलाज शुभ समय में प्रारंभ कर सकें।
दांतों के इलाज के लिए शुभ समय देख लेने से इलाज में लाभ होने की संभावना अधिक हो जाता है। वैसे तो आमतौर पर एक अच्छा डॉक्टर ही आपकी समस्या को जल्द ठीक करेगा। लेकिन शुभ समय देख लेने में कोई बुराई नहीं है। शुभ समय देखने से लाभ ही होगा। इससे कोई हानि नहीं होगा।
दांत निकलवाने/भरवाने का शुभ मुहूर्त कैसे देखा जाता है?
अब हम आपको दांत का इलाज कराने के लिए शुभ मुहूर्त को कैसे देखा जाता है। इसके बारे में बताने जा रहा हूं। जिससे आप स्वयं शुभ मुहूर्त निकाल सकते हैं। मुहूर्त को निकालने के लिए आपके पास पंचांग का होना अति आवश्यक है। क्योंकि पंचांग के माध्यम से ही तिथि, वार, नक्षत्र, लग्न आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया जाता है।
हम यहां पर तिथि, वार, नक्षत्र, लग्न आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिससे आप बड़ी ही सुगमता के साथ समझ सकते हैं।
दांत का इलाज प्रारंभ करने का शुभ नक्षत्र कौन-कौन से हैं?
दांत का इलाज करने के लिए सबसे उत्तम नक्षत्र ज्येष्ठा, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, हस्त, अश्विनी, पुष्य, अभिजीत, स्वाति, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा को माना गया है। इन्हीं नक्षत्रों में दांत से संबंधित कोई भी इलाज प्रारंभ करना चाहिए।
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए शुभ वार कौन-कौन से हैं?
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए शुभ वार सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को माना गया है।
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए शुभ तिथियां कौन-कौन सी हैं?
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए सबसे उत्तम तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी को माना गया है। इन्हीं तिथियों में दांत से संबंधित इलाज प्रारंभ करना चाहिए।
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए शुभ लग्न कौन कौन से हैं?
दांत का इलाज प्रारंभ करने के लिए सबसे उत्तम लग्न वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मीन है।
इन सभी तिथि, वार, नक्षत्र, लग्न आदि का एक साथ जब योग बनता है तब वह मुहूर्त बनता है उसी दिन दांत से संबंधित इलाज प्रारंभ करना चाहिए।